Bhulekh UP Naksha: उत्तर प्रदेश भूलेख खसरा/खतौनी कैसे देखें?

Vinod
0

Bhulekh UP Naksha: उत्तर प्रदेश भूलेख (upbhulekh.gov.in) खसरा/खतौनी कैसे देखें?

 

bhulekh up naksha

 

Bhulekh Up Naksha उत्तर प्रदेश सरकार ने भूमि अभिलेखों के लिए डिजिटल पोर्टल का नाम भूलेख यूपी लॉन्च किया है। यह राष्ट्रीय भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत भारत सरकार द्वारा सभी भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल कर दिए गए रिकॉर्ड को संग्रहित करता है। यूपी भूलेख का मतलब है जमीन का हिसाब या रिकॉर्ड रखना।

UP Bhulekh यूपी भूलेख की मदद से कोई भी व्यक्ति अपनी या किसी और की भूमि के बारे में सूचना प्राप्त कर सकता है। इस पोर्टल के माध्यम से, उत्तर प्रदेश के नागरिक अपने खसरा नंबर, खतौनी, भूमि का नक्शा और नंबर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। यूपी भूलेख योजना के वेबपेज upbhulekh.gov.in पर उपलब्ध सभी सेवाओं की जानकारी प्रदान की जाती है।

 

UP Bhulekh का संक्षिप्त विवरण

पोर्टल का नाम Uttar Pradesh Bhulekh (उत्तर प्रदेश भू लेख) / Bhulekh UP land records
विभाग का नाम भूमि अभिलेख अनुरक्षण विभाग
लॉन्च किया गया उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य के सभी नागरिक
उद्देश्य ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड या Land records UP प्रदान करने के लिए
Official Website https://upbhulekh.gov.in

 

 

Bhulekh UP का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार की Bhulekh UP (भूलेख वेब) पोर्टल का निर्माण राज्य के भूमि रिकॉर्ड को कंप्यूटरीकृत करने के लिए किया गया है। यह पोर्टल को देखकर भू-अभिलेखों के प्रतिदिन की गतिविधियों को सुव्यवस्थित किया जा सकता है। Bhulekh UP की मदद से राज्य के नागरिक अपने खाता नंबर, खसरा और खतौनी आदि को आसानी से देख सकते हैं। इससे नागरिकों को अपने घरों से अपने जमीन के रिकॉर्ड की जानकारी आसानी से जांचने की सुविधा मिलती है और उनको राजस्व कार्यालय, यूपी लेखपाल या किसी अन्य संबंधित कार्यालय पर जाने की आवश्यकता नहीं होती।

 

UP Bhulekh पोर्टल पर उपलब्ध अभिलेख 

यूपी भूमि रिकॉर्ड डेटाबेस – Upbhulekh में भूमि के स्वामित्व विवरण के साथ खसरा और खाता संख्या के अनुसार सभी पंजीकृत भूमि जोत का विवरण दर्ज है, जो निम्नलिखित है-

  • खाता संख्या
  • खसरा संख्या
  • खतौनी संख्या
  • खसरा का नाम
  • खसरा का ठहराव
  • खसरा का क्षेत्रफल
  • खसरा की अवस्था (कब्जे में / खाली)
  • खसरा के स्वामित्व की जानकारी
  • खसरा की स्थानीयता के साथ भूमि का नक्शा

 

उत्तर प्रदेश भूलेख Map कैसे देखे आईये देखते है ये वीडियो 

 

 

 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)