Bhatt ki churkani Recipe - भट्ट की चुटकनी बनाने की विधि

Vinod
0

उत्तराखंड की प्रसिद्ध भट्ट की चुड़कानी रेसपी के बारे में जानते है – Uttarakhand Famous Bhatt ki Dubke Churkani.

 

पहाड़ी भट्ट और भात का स्वाद का क्या ही कहना भट्ट की चुटकनी बनाना सीखें 2 मिनट में आइये आपको बताते है की भट्ट की चुटकनी (Bhatt ki churkani) कैसे बनाते है पहाड़ों में स्वादिष्ट व्यंजनों में से ये भी एक रेसिपी है |

 

bhatt ki churkani kaise banate hain

 

Bhatt ki churkani kaise banate hain

काले भट्ट की दाल की खेती उत्तराखंड में बहुत मात्रा में की जाती है। काले भट्ट की चुड़कानी पहाड़ क्षेत्र के लोगों का प्रमुख भोजन है। पहाड़ के लोग अक्सर खास मौके पर इस दाल को बनाते हैं। भट्ट की चुड़कानी जितनी खाने में स्वादिष्ट होती है, उतनी ही पौष्टिक भी होती है। काले भट्ट में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इस दाल के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में  मदद भी मिलती है। क्या आप भी जानना चाहेंगे भट्ट की bhatt ki churkani kaise banate hain ? तो चलिए जानते हैं bhatt ki churkani कैसे बनाया जाता है। 

 

 इसे भी पढ़ें : Bhatt ke Dubke भट्ट के दुबके बनाना है एकदम आसान, जानें रेसिपी

 

भट्ट की चुड़कानी सामग्री

  • तेल - 2 चम्मच
  • नमक - स्वादनुसार
  • हल्दी - आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
  • आटा - आधा कटोरा
  • प्याज ( बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर ( बारीक कटा हुआ)
  • काले भट्ट - 1 छोटी कटोरी

 

Bhatt ki Daal

 

भट्ट की चुड़कानी बनाने की विधि

 

  1. सबसे पहले काले भट्ट खरीद ले ये आसानी ये उत्तराखण्ड की दुकानों में मिल जायेगा या आप online भी मांगा सकते है
  2. फिर आप काले भट्ट को साफ कर लें, क्योंकि इसमें पत्थर व कंकर होते हैं।
  3. इसके बाद एक कड़ाही लें और उसमें तेल गरम करने के लिए गैस या चूल्हे पर रख दें।
  4. जब तेल गरम हो जाए तो काले भट्ट को अच्छी तरह फ्राई कर लें जब तक की वो भून ना जाये
  5. जब यह पकने लगेंगे तो यह आवाज करेंगे, इसका मतलब है कि भट्ट को अब भुनने की जरूरत नहीं है।
  6. इसमें प्याज डालें और थोड़ा सा फ्राई कर लें।
  7. प्याज को फ्राई करने के बाद इसमें टमाटर डालें। फिर नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर स्वाद अनुसार डालें।
  8. इसके बाद आटा लें औ उसमें 2 -3 कप पानी डालें और मिक्स कर कढ़ाई में डाल दे
  9. करीब 18 -20 मिनट तक भट्ट के नरम होने और करी के गाढ़ा होने तक पकाये ।
  10. भट्ट की चुड़कानी का रंग जैसे ही गहरा काला होगा। तो समझ लीजिए तैयार है आपका पहाड़ी दाल भट्ट की चुड़कानी।

 

भट्ठ की चुड़कानी को गरमागरम चावल के साथ खाये । ये लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट कर जरूर बताएं 



Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)