Nimbu Ki Kadhi Recipe -नीबू की कड़ी बनाने की विधि

Vinod
0

नीबू की कड़ी बनाने की विधि –Nimbu Ki Kadhi Recipe In Hindi

उत्तराखंड पहाड़ी क्षेत्र में नीबू की कड़ी खूब खाई जाती है। पहाड़ी क्षेत्र में कुछ लोग इसे नींबू की झोली (Nimbu Ki Jholi)भी कहते हैं, पारम्परिक रूप से नीबू की कढ़ी 20-25 मिनट में बनकर तैयार जाती है, नीबू की कढ़ी (सब्जी) बनाना बहुत ही आसान है | अगर आपको पसंद है तो ये रेसिपी आपके लिये ही है | आम तोर पे कढ़ी दही या छाछ की बनाई जाती है लेकिन आइये हम Nimbu Ki Kadhi Recipe (Sabji) बारे में बताते है | जो खाने में स्वादिस्ट और खट्टी होती है |

 

Nimbu ki kadhi

नीबू की कढ़ी (सब्जी ) बनाने का सामग्री – Recipe Items of Nimbu Ki Kadhi (Sabji)

  • बड़ा नीबू - 1
  • बेसन - 1 छोटा कप
  • प्याज़ -1
  • तेल -2 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च सूखी -2
  • जीरा - 2 चम्मच
  • लहसुन - 5 -6 टुकड़े
  • धनिया पाउडर -1 चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • हल्दी पाउडर -1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर -1/2 चम्मच

 

नीबू की कढ़ी (सब्जी ) बनाने की विधि

Pahadi Nimbu


सबसे पहले आप नीबू को काट कर रस निकल ले फिर नीबू के रस और बेसन को 4 बड़े ग्लास पानी में मिक्स कर ले अब आप गैस में कढ़ाई को हलकी आंच में रखकर दो चमच्च तेल डाले | फिर जीरा को हल्का भून ले फिर प्याज़ और लहसुन का तड़का लगा ले | फिर लाल मिर्च सूखी -2, धनिया पाउडर -1 चम्मच,नमक स्वादानुसार,हल्दी पाउडर -1/2 चम्मच ,लाल मिर्च पाउडर -1/2 चम्मच को डाल कर हल्का भून ले और फिर बेसन और नीबू के मिक्सर को कढ़ाई में डाल दे| अब ऐसे 20 -25  मिनट तक हलकी आंच में पकने दे |


इसे भी पढ़ें :     पहाड़ी 'नींबू सान'- Pahadi Nimbu Saan बनाना है एकदम आसान, जानें रेसिपी

तो लीजिये तैयार है आपके नीबू की कढ़ी (सब्जी) । इसे घर पर जरूर बनाये और हमे कमेंट कर के बताइये की आपको इसका स्वाद कैसा लगा।


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)